धनतेरस पर इन कीमती रत्नों की खरीदारी से बढेगा धन-वैभव | Dhanteras

धनतेरस पर इन कीमती रत्नों  की खरीदारी से बढेगा धन-वैभव | Dhanteras

हिंदू धर्म का बेहद खास और महत्‍वपूर्ण त्‍योहार है धनतेरस। दीपावली से एक दिन पूर्व धनतेरस का त्‍योहार मनाया जाता है। ये पर्व धन एवं संपन्‍नता की प्राप्‍ति के लिए बहुत खास है। कार्तिक पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है और इस बार समृद्धि का ये पर्व 5 नवंबर, 2018 को मनाया जाएगा।

धनतेरस के अवसर पर धन के देवता कुबेर महाराज एवं मां लक्ष्‍मी की पूजा होती है। पूजन के अलावा धनतेरस का पर्व नई चीजों की खरीदारी के लिए भी बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस के त्‍योहार पर किन चीजों की खरीदारी करने से घर में समृद्धि और संपन्‍नता का आगमन होता है।

गहने और महंगी धातुएं

नई वस्‍तुओं की खरीदारी के लिए ये त्‍योहार बहुत मंगलकारी माना जाता है। अगर इस दिन आप गहनों और कीमती धातुओं की खरीदारी कर उन्‍हें अपने घर लाते हैं तो इससे आपकी संपन्‍नता में दोगुना इजाफा होता है। इस दिन सोने, चांदी के गहने खरीद सकते हैं। इसके अलावा चांदी या तांबे के बर्तन, सिक्‍के या मूर्ति आदि भी खरीद सकते हैं। धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी से शुभता बढ़ती है।

रत्‍न

धनतेरस का पर्व रत्‍नों की खरीदारी के लिए भी बहुत शुभ माना गया है। इस दिन रत्‍न या रत्‍न जडित गहने खरीदने से उनका दोगुना लाभ मिलता है। धनतेरस के पर्व पर इन रत्‍नों की खरीदारी करना सबसे ज्‍यादा शुभ रहता है।

पुखराज

ये बृहस्‍पति का रत्‍न है जोकि एक शुभ ग्रह है और विवाह आदि कार्यों के लिए मंगलकारी माना जाता है। अगर आप धनतेरस पर इस रत्‍न को खरीदकर अपने घर लाते हैं तो केवल आपको ही नहीं बल्कि आपकी संतान को भी इसका लाभ होगा। उनके विवाह एवं जीवन में आ रही रुकावटें दूर हो जाएंगीं।

ओपल

इस रत्‍न की सबसे खास बात ये है कि ये शुक्र का रत्‍न है और शुक्र ग्रह संपन्‍नता, वैभव और सुख-साधनों का कारक है। धनतेरस के शुभ अवसर पर अगर कोई व्‍यक्‍ति ओपल या ओपल से बनी कोई ज्‍वलेरी खरीदता है तो उसे शुक्र की कृपा प्राप्‍त होती है और उसके जीवन की दरिद्रता दूर हो जाती है। धनतेरस पर ओपल या इस रत्‍न से बने गहने की पूजा करना आपकी संपन्‍ना में चौगुना इजाफा कर सकता है।

मोती

चूंकि इस बार धनतेरस का पर्व सोमवार के दिन पड़ रहा है इसलिए आप इस त्‍योहार पर मोती यो मोती से बनी कोई भी ज्‍वेलरी खरीद सकते हैं। मोती चंद्रमा का रत्‍न है और इस शुभ अवसर पर मोती खरीदने से आपके सभी मानसिक कष्‍ट और दुविधाएं दूर हो जाएंगीं। अगर आपके घर-परिवार में कोई व्‍यक्‍ति बहुत ज्‍यादा मानसिक तनाव में रहता है तो उसके लिए धनतेरस पर मोती रत्‍न जरूर खरीदें।

कीमती वस्‍तुओं की खरीदारी

जैसा कि हमने आपको बताया कि धनतेरस का पर्व नई चीजों की खरीदारी करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है और इसलिए आपको इस दिन कीमती रत्‍नों एवं पिरामिड या मूर्ति आदि खरीदने से भी लाभ होगा। धनतेरस के पर्व की शुभता को बढ़ाने के लिए नैचुरल 7 चक्र पेंडेंटडेंट, एमेथिस्‍ट पेंडेंट, स्‍फटिक माला, टैंजनाइट पेंडेंट, नवरत्‍न सिल्‍वर पेंडेंट आदि खरीद सकते हैं। ये ना सिर्फ आपको ज्‍योतिषीय लाभ प्रदान करेंगें बल्कि आपकी सुंदरता को भी निखारने में मदद करेंगें।

लकी चार्म

रत्‍नशास्‍त्र की दुनिया में भाग्‍य में वृद्धि के लिए भी कई चमत्‍कारिक चीजों का उल्‍लेख किया गया है। इसमें सबसे पहले नाम आता है 7 चक्र रत्‍न ट्री और पेंडेंट का। ये लकी चार्म ना केवल आपके भाग्‍य में वृद्धि करेगा बल्कि आपकी सेहत में सुधार करेगा। अगर आप लंबे समय से बीमार हैं तो आपको इस धनतेरस पर 7 चक्र को अपने घर लाना चाहिए। ये आपके घर-परिवार के वास्‍तुदोष को भी दूर करने की क्षमता रखता है।

टाईगर आई पैंडुलम प्‍वॉइंट

ऐसा कहा जाता है कि दीपावली की रात को नकारात्‍मक ऊर्जा ज्‍यादा फैलती है और इस समय भूत-प्रेत या जादू-टोने का खतरा भी अधिक रहता है। अगर आप स्‍वयं और अपने परिवार को इस मुसीबत से बचाना चाहते हैं तो दीपावली से ठीक एक दिन पहले अपने घर में टाईगर आई पैंडुलम प्‍वॉइंट स्‍थापित करें।

7 चक्र मरकबा हीलिंग सैट

7 चक्र रत्‍न किसी भी रूप में आपके भाग्‍य में वृद्धि करते हैं। अगर आपको लगता है कि आपको अपने भाग्‍य का सा‍थ नहीं मिल पा रहा है या आपको अपने कार्यों में सफलता नहीं मिल पा रही है तो इस धनतेरस पर इस मुश्किल से मुक्‍ति पाने के लिए 7 चक्र मरकबा हीलिंग सैट को अपने घर ले आएं। धन एवं व्‍यापार में वृद्धि के लिए आप इस सैट को अपने ऑफिस में भी रख सकते हैं।

क्रिस्‍टल श्री यंत्र

श्री यंत्र पर स्‍वयं मां लक्ष्‍मी विराजमान होती हैं। धनतेरस पर मां लक्ष्‍मी की विशेष पूजा की जाती है और इस मौके पर श्री यंत्र की पूजा करना आपकी सभी आर्थिक समस्‍याओं को पल में दूर कर सकता है। इससे आपकी आय में भी वृद्धि होगी। श्री यंत्र की स्‍थापना के लिए धनतेरस का पर्व बहुत शुभ है।

वाहन और जमीन

धनतेरस का पर्व किसी भी नई चीज़ की खरीदारी के लिए बुहत शुभ माना जाता है। वाहन या जमीन आदि खरीदने के इच्‍छुक हैं तो इस धनतेरस पर बिना कोई शुभ मुहूर्त निकाले अपनी इस इच्‍छा को पूरा कर सकते हैं। कहते हैं कि इस दिन लिया गया वाहन और प्रॉपर्टी मालिक की संपन्‍ना में वृद्धि करती है।

अगर आप इस बार के धनतेरस के त्‍योहार को शुभ और मंगलकारी बनाना चाहते हैं तो रत्‍नों की खरीदारी जरूर करें। अपने जीवन में रत्‍नों को शामिल करने के लिए धनतेरस से अच्‍छा अवसर और कोई नहीं हो सकता है।

Personalised Gemstone Consultation

Shubh Gems has a team of Gemstone / Healing Experts who guide you to choose the most suitable Gemstone based on your Birth-chart in Vedic Astrology. Have Query ?