क्‍या मूंगा और मोती रत्‍न एकसाथ पहन सकते हैं ? | Pearl + Red Coral

क्‍या मूंगा और मोती रत्‍न एकसाथ पहन सकते हैं ? | Pearl + Red Coral

सौरमंडल में नौ ग्रहों का उल्‍लेख मिलता है और इन नौ ग्रहों के रत्‍न एवं उपरत्‍न भी हैं। ग्रहों को मजबूत करने और इनके शुभ प्रभाव को पाने के लिए रत्‍न धारण किए जाते हैं। रत्‍नों में प्राकृतिक ऊर्जा होती है जो हमारे जीवन को सुख और समृद्धि से भरने की ताकत रखते हैं।

नवग्रहों के नौ रत्‍नों में से मूंगा और मोती ही केवल दो ऐसे रत्‍न हैं जिन्‍हें जैविक माना गया है। मूंगा क्रूर और आक्रामक मंगल का रत्‍न है तो वहीं मोती मन के कारक चंद्रमा का रत्‍न है। इन दोनों रत्‍नों को इनके स्‍वामी ग्रह के शुभ प्रभाव को पाने के लिए धारण किया जाता है।

लाल मूंगा की प्रकृति गर्म होती है एवं मोती रत्‍न की प्रकृति ठंडी होती है। मूंगा साहस और बल को बढ़ाता है जबकि चंद्रमा का रत्‍न मोती मानसिक संतुलन प्रदान करता है।

मंगल एवं मूंगा रत्‍न (Stone of Mars)

मंगल से प्रभावित जातक सदा अपने प्रयासों के प्रति गतिशील रहते हैं। मंगल बल, साहस, निर्णय लेने की क्षमता और दृढ़ विश्‍वास का प्रतीक है। इस रत्‍न को धारण करने से व्‍यक्‍ति को मंगल ग्रह के शुभ प्रभाव मिलने लगते हैं। यदि कुंडली में मंगल ग्रह अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो ऐसे में मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने और मंगल को मजबूती प्रदान करने के लिए मूंगा रत्‍न लाभकारी सिद्ध होता है।

मूंगा रत्‍न के लाभ

अगर आप उच्‍च क्‍वालिटी का मूंगा रत्‍न धारण करते हैं तो इससे आपके आत्‍मविश्‍वास में तो बढ़ोत्तरी होती ही है साथ ही समाज में आपका मान-सम्‍मान भी बढ़ता है। मंगल का रत्‍न मूंगा पहनने से धारणकर्ता साहसी और निर्भयी बनता है। यह रत्‍न व्‍यक्‍ति को जीवंत और उत्‍साह से परिपूर्ण रखने में मदद करता है। कई आयुर्वेदिक दवाओं में भी लाल मूंगे रत्‍न का प्रयोग किया जाता है।

चंद्रमा का मोती रत्‍न (Stone of Moon)

चंद्रमा मन, सुख, संतुलन और शांति का प्रतीक है। इस रत्‍न को धारण करने से जीवन में सकारात्‍मकता आती है। ये रत्‍न चंचल मन को नियंत्रित करता है और मानसिक संतुलन प्रदान करता है। प्रजनन क्षमता का कारक भी चंद्रमा को ही माना गया है।

अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा शुभ और उच्‍च स्‍थान में बैठा हो तो इससे मानसिक और भावनात्‍मक रूप से व्‍यक्‍ति को मजबूती मिलती है और वो स्‍वस्‍थ रहता है। चंद्रमा का रत्‍न है मोती जो ये सब लाभ पाने में व्‍यक्‍ति की मदद करता है। चंद्रमा के शुभ प्रभाव पाने के लिए मोती पहना जाता है।

मूंगा और मोती का जोड़

मंगल गर्म ग्रह है जबकि चंद्रमा शीतल ग्रह माना जाता है। इन दोनों के बीच मैत्री संबंध होने की वजह से मंगल और चंद्रमा का रत्‍न एकसाथ धारण किया जा सकता है। मूंगा और मोती रत्‍न एकसाथ पहना जा सकता है। एकसाथ इन दोनों रत्‍नों को धारण करने पर किसी भी तरह का कोई अशुभ प्रभाव नहीं मिलता है।

मोती मूंगा के लाभ ( Benefits of Moti & Moonga)

अगर आप मोती और मूंगा रत्‍न एकसाथ पहनते हैं तो इससे सेहत, सुख और शांति की प्राप्‍ति होती है। बिना किसी संदेह, संकोच और झिझक के आप इन दोनों रत्‍नों को एकसाथ पहन सकते हैं। ये दोनों रत्‍न एकसाथ किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

रत्‍न आपके जीवन को सुखमय और समृद्ध बना सकते हैं इसलिए आपको इन्‍हें जरूर धारण करना चाहिए। मोती तो ऐसा रत्‍न है जिसे कोई भी धारण कर सकता है। वैसे भी आजकल सभी तनाव और मानसिक असंतुलन से ग्रस्‍त होते हैं, ऐसे में चंद्रमा का मोती रत्‍न आपको संतुलन और शांति प्रदान करेगा और ये दोनों रत्‍न मिलकर आपकी मानसिक और शारीरिक पीड़ा को दूर कर देंगें। ये दोनों रत्‍न आपके जीवन को सुखमय बनाने की क्षमता रखते हैं।

किसी भी रत्‍न को धारण करने से पूर्व किसी अनुभवी ज्‍योतिषी से अपनी कुंडली का विश्‍लेषण जरूर करवा लें। आप चाहें तो shubhgems के ज्‍योतिषाचार्यों से भी संपर्क करके अपनी कुंडली का विश्‍लेषण करवाकर रत्‍न मंगवा सकते हैं।

Personalised Gemstone Consultation

Shubh Gems has a team of Gemstone / Healing Experts who guide you to choose the most suitable Gemstone based on your Birth-chart in Vedic Astrology. Have Query ?